टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस बड़े इवेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। लेकिन इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रहा है। दरअसल बीबीएल खेल रहे शाहीन को चोट लग गई थी और अब यह खबर आ रही है कि बुधवार को वह स्वदेश लौट रहे हैं। इसके साथ ही उनका भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उपचार के लिये बुला लिया है। उन्हें बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिये फील्डिंग करते समय चोट लगी थी।
शाहीन शाह अफरीदी (साभार-ICC)
बीबीएल में डेब्यू कर रहे शाहीन का प्रदर्शन औसत रहा है। वह 2021-22 में घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे थे। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बातचीत के बाद उन्हें वापिस बुलाया गया है। उनकी चोट को लेकर प्रारंभिक फीडबैक यही मिला है कि उन्हें पूरे आराम की जरूरत है और चोट से उबरने में समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि चोट की गंभीरता और उससे उबरने में लगने वाले समय के बारे में बोर्ड के डॉक्टरों से मिलकर ही पता चल सकेगा। शाहीन ने बीबीएल टीम द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ ब्रिसबेन में खेलने में बहुत मजा आया और मुझे दुख है कि इस बार पूरे सत्र में नहीं खेल सकूंगा। उम्मीद है कि जल्दी मैदान पर लौटूंगा।’’
