वो एक कैच जो पाकिस्तान के लिए खुशियां लेकर आया, और बाद में उसी ने दे दिया घाव

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 13, 2022, 05:31 PM IST

Shaheen Afridi injury, ICC T20 World Cup 2022 Final, England vs Pakistan: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया। एक समय पाक दावेदार दिख रहा था, लेकिन अफरीदी का चोटिल होना भारी पड़ गया।

England vs Pakistan T20 World Cup Final, Shaheen Afridi injury: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के खिताबी मुकाबले में मेलबर्न के मैदान पर काफी रोमांच देखने को मिला। इंग्लैंड नेे पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल जीता और दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। वैसे मैच में एक समय ऐसा था जब इंग्लैंड दबाव में आ गया था और एक कैच ने पाकिस्तानी फैंस और टीम में खुशियां बिखेर दी थीं, लेकिन बाद में यही कैच उनकी हार की बड़ी वजह भी बना।

shaheen_afridi

शाहीन अफरीदी (AP)

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। एक समय ऐसा आया जब इंग्लैंड की टीम 3 विकेट पर 84 रन बनाकर दबाव में दिख रही थी। तभी शादाब खान के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी ब्रुक (20) ने लॉन्ग ऑफ दिशा में शॉट खेला और ये सीधा शाहीन अफरीदी के हाथों में गया। अफरीदी ने कैच तो लपक लिया लेकिन वो खुद को संभाल नहीं सके और जब वो गिरे तो उनके पांव में खिंचाव आ गया।

End of Feed