PAK vs AFG: बाबर आजम नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा पाकिस्तान का कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 13, 2023, 06:45 PM IST

Pakistan VS Afghanistan T20I Series: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी नजर नहीं आएंगे। इन दोनों को आराम दिया गया है। बाबर आजम की गैरमौजूदगी में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम की घोषणा हो गई है।

पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सहित सीनियर क्रिकेटरों को अफगानिस्तान के खिलाफ 24 मार्च से शारजाह में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से आराम दिया है।

shadab khan to captain pak team against afghanistan

शादाब खान (AP)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑलराउंडर शादाब खान की अगुआई वाली टीम में सलामी बल्लेबाज मुहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ और अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को भी शामिल नहीं किया है।

End of Feed