T20 वर्ल्ड कप 2024 पर मंडराया खतरा, पाकिस्तान से मिली आतंकी हमले की धमकी

T20 World Cup Terrorist Attack Threat: वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी टीमों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं।

T20 World Cup Terrorist Attack Threat: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन में एक महीने से भी कम का समय बचा है। आईसीसी के इस मेगा इवेंट का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में किया जाने वाला है। एक तरफ जहां इसकी तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही है। वहीं दूसरी ओर टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल उत्तरी पाकिस्तान से दुनियाभर के बड़े आयोजनों पर आतंकी हमले की धमकी मिली है। जिसमें वेस्टइंडीज-यूएसए में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है।

IND vs PAK T20 Worlc cup

टी20 वर्ल्ड कप पर आतंकी हमले की धमकी (फोटो- ICC/X)

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ये धमकी अफगानिस्तान-उत्तरी पाकिस्तान के आतंकी संगठन आईएस-खोरसान की ओर से दी गई है। इससे बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच 9 जून को होने वाला है इस मुकाबले में हजारों दर्शक मौजूद रहेंगे ऐसे में इस धमकी से सभी सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर पहुंच गई है।

End of Feed