मुझे इंटरव्यू का कुछ पता नहीं, सरफराज खान ने बोला सबसे बड़ा झूठ

पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने इमरान खान के बेटे द्वारा दिए गए इंटरव्यू के बारे में प्रतिक्रिया दी है। जब इसको लेकर पाकिस्तान टीम के हेड कोच सरफराज अहमद से पूछा गया तो उन्होंने सफेद झूठ बोल दिया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच सरफराज अहमद ने इमरान खान को लेकर दिए गए उनके बेटों के इंटरव्यू पर जो कहा उसे पचा पाना आसान नहीं है।शुक्रवार को ऐसी खबरें सामने आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस इंटरव्यू को ना चलाने को लेकर स्काई स्पोर्ट्स पर दबाव बनाया था। इतना ही नहीं पीसीबी ने लॉर्ड्स टेस्ट का बहिष्कार करने की बात भी कही थी, लेकिन जब इसको लेकर पाकिस्तान टीम के हेड कोच सरफराज अहमद से पूछा गया तो उन्होंने सफेद झूठ बोल दिया। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड दौरे को खत्म करने की धमकी के बारे में कोई जानकारी थी।

Sarfaraz khan

सरफराज खान (साभार-ICC)

यह धमकी कथित तौर पर तब दी गई थी जब इमरान खान के बेटों के साथ ’स्काई स्पोर्ट्स’ का साक्षात्कार प्रसारित हो रहा था। ’स्काई स्पोर्ट्स’ ने यहां लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान इमरान खान के बेटों सुलेमान खान और कासिम खान का साक्षात्कार प्रसारित किया था। यह साक्षात्कार प्रसारक और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने लिया था। इमरान के बेटों ने साक्षात्कार में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पिता की जान को लेकर डर है। इमरान खान पिछले तीन साल से जेल में हैं।

End of Feed