ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ने के बाद सरफराज ने कहा- पूरा किया अपना वादा

ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलते हुए पहले दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने सरफराज खान ने कहा है कि उन्होंने भाई मुशीर के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपने परिवार से किया वादा पूरा किया। जानिए उन्होंने और क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • सरफराज ने परिवार से किया था दोहरा शतक जड़ने का वादा
  • इस मुकाबले में शिरकत करने जा रहे छोटे भाई मुशीर हुए घायल
  • ऐसे में सरफराज ने कहा एक शतक मेरा और एक भाई का

लखनऊ: भारतीय घरेलू क्रिकेट के रन मशीन सरफराज खान ने सड़क दुर्घटना के कारण शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप के मैच से अपने छोटे भाई मुशीर खान के बाहर होने के बाद वादा किया था कि वह इस मैच में दोहरा शतक लगायेंगे। सरफराज ने इस मैच में नाबाद 222 रन की पारी खेली जिससे मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाये।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान(साभार BCCI Domestic)

दोहरा शतक जड़ने का किया था परिवार से वादा

शानदार लय में चल रहे मुशीर इस मैच में हिस्सा लेने के लिए अपने पिता नौशाद खान के साथ कार से लखनऊ आ रहे थे लेकिन उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सरफराज ने तीसरे दिन के खेल के बाद यहां कहा,'हां, यह मेरे लिए एक भावनात्मक सप्ताह रहा है। मैंने अपने परिवार और साथियों से वादा किया था कि अगर मैं क्रीज पर थोड़ा समय बिताने में सफल रहा तो 200 का स्कोर बनाऊंगा। इसमें एक मेरे लिए और एक मेरे भाई के लिए।'

End of Feed