Sanjiv Goenka on KL Rahul: लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल के टीम में भविष्य को लेकर अटकलों के बीच उन्हें ‘फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग’ बताया लेकिन अगले आईपीएल सत्र के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (टीम में बरकरार रखना) करने और कप्तानी पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
संजीव गोयनका (फोटो- X)
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार के बाद राहुल के साथ गोयनका की बहस पिछले सत्र में आईपीएल के चर्चा के केंद्रों में से एक थी।सोमवार को राहुल ने कोलकाता में टीम के मालिक से मुलाकात की और टीम में बने रहने की इच्छा व्यक्त की। महीनों पहले दोनों के बीच चर्चा का वीडियो सामने आने के बाद अटकलें तेज हो गई थीं कि क्या यह बल्लेबाज फ्रेंचाइजी में बरकरार रहना चाहेगा?
