CJP Protest के समर्थन में पोस्ट कर ट्रोल हो गए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर हमेशा अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वह CJP प्रोटेस्ट का समर्थन करने के बाद ट्रोल हो गए हैं। संजय मांजरेकर ने एक्स पर पोस्ट किया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर बिना कारण सुर्खियों में बने रहने के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर बिना हिचके अपनी राय रखने से हिचकते नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह दांव उल्टा पड़ जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब संजय मांजरेकर दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पोस्ट डालकर ट्रोल हो गए। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। लेकिन संजय मांजरेकर इसका समर्थन कर ट्रोल हो गए।

SANJAY MANJREKAR

संजय मांजरेकर (साभार-X)

समर्थन में पोस्ट कर फंसे मांजरेकर

संजय मांजरेकर ने इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है। मैंने आखिरी बार यही सुना था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। मांजरेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। इसको लेकर फैंस ने उन्हें पूरी तरह लताड़ लगाई। एक फैंस ने उन्हें लेफ्टिस्ट तक कह दिया। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि जल्द ही तुम्हें कॉमेंट्री पैनल से निकाला जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब मांजरेकर ने इस तरह का पोस्ट किया है। वह टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर भी मुखर होकर अपनी राय रखते रहते हैं। इसी आदत की वजह से उनका रवींद्र जडेजा से भी विवाद हो गया था।

End of Feed