श्रेयस अय्यर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है और अब उस पर एक और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन सवाल है 14 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे सीरीज में टीम इंडिया का क्या होगा? भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मेट में भी संघर्ष करते नजर आएंगे या फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से सबकुछ ठीक हो जाएगा। खासतौर से किंग कोहली जो इस परिस्थिति से निपटने के लिए खास तैयारी करते हैं और उन्हें पता है कि इंग्लिश कंडीशन में किस तरह बैटिंग की जाती है। फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लिश कंडीशन का हवा भी नहीं लग रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ भुगतना पड़ रहा है।
विराट कोहली (साभार-X)
संजय बांगर ने खोला राज
टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने बताया कि जब 2014 में विराट कोहली का इंग्लैंड दौरा खराब गुजरा था, तो उन्होंने 2018 से पहले इंग्लिश कंडीशन से निपटने के लिए खास तैयारी की थी। बांगर ने कहा 'जब आप इंग्लैंड खेलने जाते हैं तो दो चीजों पर आपकी सफलता निर्भर करती है। पहला कि आप स्विंग कैसे खेलते हैं और दूसरा आप कितनी देर से गेंद खेलते हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- चौके और छक्कों की बारिश, मोहम्मद नबी के बेटे ने 28 गेंद में जड़ा शतक
बांगर ने बताया कि विराट के साथ मुंबई की पिच पर वो सुबह 6 बजे पहुंच जाते थे, जिससे कि ओस का फायदा उठाया जा सके। हम इंग्लिश कंडीशन की बराबरी करना चाहते थे। जब धूप निकलती थी तो हम मैदान पर पानी दिलवाते थे, जिससे कि वहां की कंडीशन में तैयारी की जा सके। इस प्रैक्टिश सेशन में अजिंक्य रहाणे भी विराट को ज्वाइन करते थे। 14 जुलाई से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में, दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
