Virat Kohli: तूफान से पहले की शांति है, विराट के खराब फॉर्म पर बोले बाबा बांगड़

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक हुए 3 मैच में विराट कोहली का फॉर्म खराब रहा है। इसके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि चिंता की कोई बात नहीं है और विराट जल्द ही बड़ा स्कोर करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट की खराब फॉर्म पर बोले बाबा बांगड़
  • विराट का फॉर्म चिंता की कोई बात नहीं है
  • विराट के समर्थन में उतरे पियूष चावल

टीम इंडिया का विराट को ओपन कराने का दांव अब तक सही नहीं रहा है। बतौर ओपनर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट ने 3 पारी में अब तक केवल 5 रन बनाए हैं। एक बार तो विराट खाता भी नहीं खोल पाए और उनका उच्चतम स्कोर 4 रन रहा है जो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आया था। टी20 वर्ल्ड कप में आने से पहले आईपीएल में विराट का फॉर्म शानदार था। वहां भी वह बतौर ओपनर ही बल्लेबाजी कर रहे थे और सर्वाधिक 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे, लेकिन वह अपने इस फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप में जारी नहीं रख पाए। इसके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और आरसीबी के कोच रह चुके संजय बांगड़ चितिंत नहीं हैं।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

विराट कोहली (साभार-BCCI)

तूफान से पहले की शांति है ये

End of Feed