किसी बल्लेबाज के पास इतनी प्रतिभा नहीं कि अपनी बल्लेबाजी से जसप्रीत बुमराह का दिल तोड़ सके। लेकिन ऐसा हुआ है और ऐसा उनके अपनों ने ही किया है, जिसका खुलासा पत्नी संजना गणेशन ने हालिया बातचीत में की है। बुमराह का दिल और किसी ने नहीं बल्कि उनके 3 साल के बेटे अंगद ने तोड़ दिया। दरअसल अंगद ने कुछ ऐसा कहा जिससे पिता बुमराह का दिल टूट गया। चलिए जानते हैं कि आखिर कब और कैसे टूटा दुनिया भर के बल्लेबाजों का दिल दुखाने वाले गेंदबाज बुमराह का दिल?
जसप्रीत बुमराह (साभार-AI Image)
पत्नी संजना ने किया खुलासा
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से हुई बातचीत में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा 'कुछ महीने पहले की बात है उन्होंने फुटबॉल क्लास शुरू हुआ। प्रैक्टिस के दौरान वह अंगद के साथ थे। अंगद ने जैसे ही पहली बार अपने पैर से गेंद को टच किया। वह बुमराह के पास गया और उसने कहा मुझे लगता है कि क्रिकेट से ज्यादा मुझे फुटबॉल पसंद है। इतना सुनते ही जसप्रीत बुमराह का दिल टूट गया।
बुमराह के दिल टूटने का कारण ये नहीं था कि अंगद ने फुटबॉल को क्रिकेट से अच्छा बताया, बल्कि अगर ऐसा हुआ तो अपने बेटे के लिए उन्हें यूरोप शिफ्ट होना होगा। वहां घर छोटे-छोटे होते हैं। हालांकि, इसके बाद संजना ने कहा कि वह फुटबॉलर की बहुत इज्जत करती हैं। लेकिन ये मेरे पति की प्रतिक्रिया थी, जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा फुटबॉल को क्रिकेट से ज्यादा पसंद करता है।
श्रीलंका दौरे से बाहर हो चुके हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह आगामी श्रीलंका दौरे से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बताया कि उन्हें इतनी जल्दी गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए। एहितियातन उन्हें सीरीज से बाहर रखा गया है। आखिरी बार वो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में एक्शन में दिखे थे, जहां उन्होंने फील्डिंग भी नहीं की थी। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आकिब नबी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
