चैपल, कुंबले या जॉन राइट में कौन थे सबसे बेहतर कोच, पूर्व सेलेक्टर ने दिया जवाब

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सेलेक्टर संदीप पाटिल ने अपनी किताब में टीम इंडिया के तीन कोच की तुलना की है और बताया है कि कौन सबसे बेहतर थे। उन्होंने अनिल कुंबले, ग्रेग चैपल और जॉन राइट के कोचिंग कार्यकाल का जिक्र किया है।

भारत की 1983 की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल का मानना है कि जॉन राइट भारतीय कोच के रूप में इसलिए सफल रहे क्योंकि उन्होंने खिलाड़ियों को खुली छूट दी जबकि उनके उत्तराधिकारी ग्रेग चैपल और अनिल कुंबले ऐसा करने में असफल रहे। पाटिल ने यह आकलन अपनी आत्मकथा ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज़’ (Beyond Boundaries’ ) में किया है जिसका बुधवार को विमोचन किया गया। पाटिल को उथल-पुथल वाले चैपल युग की कई घटनाओं की जानकारी थी क्योंकि वह भारत ए के तत्कालीन कोच के रूप में चयन और बोर्ड बैठकों में भाग लेते थे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (71)

जॉन राइट पूर्व कोच भारतीय क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

पाटिल ने लिखा है,‘‘भारत में 2000 के बाद विदेशी कोच और सहायक स्टाफ रखने का चलन शुरू हुआ। इससे काफी लाभ हुआ, क्योंकि भारत का विदेशी रिकॉर्ड लगातार बेहतर हुआ है। यह सब जॉन राइट के भारत के पहले विदेशी कोच बनने के साथ शुरू हुआ।’’

End of Feed