Sandeep Lamichhane: टी20 वर्ल्ड कप में संदीप लामिछाने की एंट्री, नेपाल के लिए वेस्टइंडीज में खेलेंगे मैच

Sandeep Lamichhane to play in t20 world cup 2024: नेपाल के अनुभवी गेंदबाज संदीप लामिछाने की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो गई है। लामिछाने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ग्रूप स्टेज के बचे हुए दो मैचों में टीम के लिए खेलेंगे। लामिछाने को यूएसए ने वीजा देने से इंकार कर दिया था हालांकि वेस्टइंडीज में उन्हें परमिशन मिल गई है।

Sandeep Lamichhane to play in t20 world cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले ही मुकाबले में करारी हार झेलने वाली नेपाल की टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के अनुभवी गेंदबाज संदीप लामिछाने की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री हो गई है। लामिछाने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ग्रूप स्टेज के बचे हुए दो मैचों में टीम के लिए खेलेंगे। लामिछाने को यूएसए ने वीजा देने से इंकार कर दिया था हालांकि वेस्टइंडीज में उन्हें परमिशन मिल गई है।

Sandeep lamichane

संदीप लामिछाने (फोटो- ICC)

संदीप लामिछाने कभी नेपाल में क्रिकेट के पोस्टर बॉय थे, लेकिन 2022 में काठमांडू के एक होटल में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में उन्हें दोषी ठहराया गया था। पिछले महीने उसे खारिज कर दिया गया था और वे सारे आरोपों से बरी हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें जताई जा रही थी। हालांकि यूएसए के वीजा से इंकार करने के बाद ये मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन अब ये संभव हो गया है।

End of Feed