Sai Sudharsan IPL Century: गुजरात टाइटंस के युवा स्टार और इस सीजन शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। सुदर्शन ने आज गिल के साथ धमाकेदार अंदाज में पारी की शुरुआत की और विकेट के हर कोने में रन बनाए। दोनों ने गुजरात की ओर से पहले विकेट के लिए 104 गेंद में रिकॉर्ड तोड़ 210 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
साई सुदर्शन की पहली आईपीए सेंचुरी (साभार-IPL)
50 गेंद में जड़ा शतक
साई सुदर्शन की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने केवल 50 गेंद में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। सुदर्शन ने 32 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी और उन्होंने 50 से 100 रन तक का सफर केवल 18 गेंद में कर लिया। सुदर्शन ने 51 गेंद में 103 रन की पारी खेली। उन्हें तुषार देशपांडे ने शिवम दुबे के हाथो कैच करवाया। सुदर्शन इस सीजन शानदार लय में हैं और गुजरात की ओर से वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इससे पहले सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेली थी।
