टेक्सास में युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे सचिन तेंदुलकर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 13, 2024, 04:00 PM IST

सचिन तेंदुलकर जल्द नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक लीग के दौरान वह टेक्सास में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट का गुर सिखाएंगे। इस लीग का उद्देश्य अमेरिका में जमीनी स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देना है।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेक्सास में राष्ट्रीय क्रिकेट लीग फाइनल के दौरान एक विशेष क्रिकेट क्लीनिक में युवा क्रिकेटरों को इस खेल के गुर सिखाएंगे। यह क्रिकेट क्लीनिक डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा जिसका उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करना और अमेरिका में जमीनी स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देना है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

सचिन तेंदुलकर (साभार-Instagram)

तेंदुलकर ने रविवार सुबह होने वाले कार्यक्रम से पहले कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब इसे वापस देने की मेरी बारी है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं इन युवा खिलाड़ियों से मिलने और उन्हें यह बताने को लेकर उत्साहित हूं कि कड़ी मेहनत और जुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।’’

End of Feed