Sachin vs Sachin: सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर डे को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और फिर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा अपने अनोखे टैलेंट को दिखाया।
सचिन तेंदुलकर वीडियो वायरल (साभार-Instagram)
तेंदुलकर ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी शुरू करने से पहले इस वीडियो में एक संदेश दिया जिसमें उन्होंने कहा, "जो कुछ लेफ्ट है वह राइट हो सकता है और जो कुछ भी राइट है वह लेफ्ट भी हो सकता है।" इस वीडियो में फैंस सचिन बनाम सचिन की टक्कर देख सकते हैं।
