मुंबई: शेफाली वर्मा की कप्तानी में अंडर-19 टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। टीम इंडिया इंग्लैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर पहली अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन बनी है। खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने विश्व विजेता टीम के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ की ईनामी राशि का ऐलान कर दिया था।
अंडर-19 टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम(साभार BCCI)
भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले किया जाएगा सम्मानित
बीसीसीआई ने अब विश्व चैंपियन्स को सम्मानिक किए जाने के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले विश्व कप जीतने वाली टीम का सम्मान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर करेंगे।It is with great delight I share that Bharat Ratna Shri @sachin_rt and @BCCI Office Bearers will felicitate the vic… t.co/UeRoMgZiBH
— ANI (@ANI) Jan 30, 2023
