OWOF T20 2024: इरफान पठान ने जड़ा विजयी छक्का, सचिन के शेरों ने युवराज की टीम को दी मात

Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh OWOF T20 Highlights: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की और युवराज सिंह की टीम के खिलाफ 4 विकेट से अपनी टीम को जीत दिला दी।

Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh OWOF T20 Highlights: सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमों के बीच खेला गया चैरिटी मैच अब समाप्त हो चुका है। इसमें सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली वन वर्ल्ड टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। मैच काफी रोमांचक था और इसका नतीजा अंतिम ओवर में आया।

Sachin Tendulkar OWOF T20

सचिन तेंदुलकर (फोटो- Screengrab/Twitter)

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवराज सिंह की वन फैमिली टीम ने 20 ओवर की समाप्ति पर 180 रन बनाए। इस दौरान टीम ने 6 विकेट भी गंवा दिए। टीम की तरफ से मैडी ने बनाए। उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। वहीं इसका पीछा करने उतरी वन वर्ल्ड टीम ने 4 विकेट शेष रहते 19.5 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।

End of Feed