Ranji Trophy Champion Mumbai: सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट में बयां किया रणजी फाइनल का पूरा हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 14, 2024, 08:01 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की रणजी ट्रॉफी में 42वीं खिताबी खिताबी जीत की बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले का पूरा हाल एक ट्वीट से बयां कर दिया।

मुंबई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी 2023-24 के खिताबी मुकाबले के आखिरी दिन विदर्भ को 169 रन के अंतर से मात देकर रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई 8 साल लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल हुई। जीत के लिए चौथी पारी में 537 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम पांचवें दिन 368 रन बनाकर ढेर हो गई। मुंबई और विदर्भ की जीत के बीच कुछ बल्लेबाज करुण नायर, अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे बाधा बने रहे। लेकिन तनुष कोटियान ने विदर्भ की बल्लेबाजी में सेंध लगाकर मुंबई की जीत के दरवाजे खोल दिए।

Mumbai Cricket team

मुंबई क्रिकेट टीम( साभार Sachin Tendulkar)

विदर्भ के बल्लेबाजों ने बढ़ाया रोमांच

ऐसे में चौथे दिन रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने वानखड़े स्टेडियम पहुंचे सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की टीम को खिताबी जीत की बधाई दी है। सचिन ने अपने एक ट्वीट से ही पूरे मैच का हाल और घरेलू क्रिकेट की अहमियत का बखान कर दिया। सचिन ने ट्वीट करके कहा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को रणजी ट्रॉफी का 42वां खिताब जीतने पर बधाई। विदर्भ की बल्लेबाजी के लचीलेपन ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। खासकर करुण नायर, अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने अत्छी बल्लेबाजी की और मैच को दिलचस्प बना दिया। मुंबई के गेंदबाज लगातार प्रयास करते रहे लेकिन अंतत: तनुष ने सफलता दिलाई जिन्होंने चौथी पारी में चार विकेट चटकाए। शानदार क्रिकेट का मुजाहिरा पेश किया गया जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यही चीज घरेलू क्रिकेट को महत्वपूर्ण बनाती है।

End of Feed