अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई, जानिए कौन बनेगी तेंदुलकर परिवार की दुल्हनियां

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे की सगाई हो गई है। जानिए कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हनियां?

मुंबई: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। उन्होंने सानिया चंडोक को अपना जीवन साथी चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी समारोह में दोनों की सगाई हुई है। सानिया मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं। दोनों के बीच सगाई की खबर प्रशंसकों को सोशल मीडिया से मिली है। आधिकारिक तौर सचिन तेंदुलकर या अंजली तेंदुलकर की ओर सगाई के बारे में कोई बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है। सगाई समारोह मुंबई में एक निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल हुए।

Arjun Tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो क्रेडिट Mumbai Indians X)

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियन्स के हैं सदस्य

बांए हाथ के बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के साथ अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उन्होंने गोवा का दामन थाम लिया। पिता की तरह उन्होंने अपने रणजी डेब्यू में शतक जड़ने का कारनामा किया था। आईपीएल में वो मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हैं। उन्हें मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 30 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।

End of Feed