सचिन तेंदुलकर ने 12 साल बाद खोला राज, 2011 विश्व कप फाइनल में पवेलियन लौटते हुए विराट से कही थी क्या बात?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 10:04 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने 12 साल लंबे अंतराल के बाद बताया है कि विश्व कप 2011 के फाइनल में मलिंगा की गेंद पर आउट होने के बाद वापस पवेलियन लौटते हुए उन्होंने विराट कोहली से क्या कहा था?

मुंबई: भारतीय क्रिकेट की सबसे महान शख्सियतों में शुमार और क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर का विश्व चैंपियन बनने का सपना साल 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पूरा हुआ था। लेकिन सचिन तेंदुलकर इस खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर धमाल नहीं मचा सके थे। लसिथ मलिंगा ने उन्हें पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे कुमार संगकारा के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया था। सचिन 14 गेंद में 18 रन बना सके थे।

Virat Kohli Sachin Tendulkar

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर

सचिन बड़ी पारी खेलने में रहे थे नाकाम

जीत के लिए 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जैसे ही सचिन तेंदुलकर आउट हुए और टीम का स्कोर 32 रन पर 2 विकेट हो गया। वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था। सचिन मायूसी के साथ पवेलियन वापस लौट रहे थे और युवा विराट कोहली मैदान की ओर आगे बढ़ रहे थे दोनों का बीच बाउंड्री लाइन पर आमना-सामना हुआ और उस दौरान सचिन ने विराट से एक बात कही थी।

End of Feed