क्रिकेट के भगवान सचिन को खाता खोलने के लिए 3 मैच का करना पड़ा था इंतजार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 31, 2024, 05:45 PM IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू के दिन को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें पहला अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।

सचिन तेंदुलकर ने अपने मित्रों को ‘अपने जीवन का पहला मैच’ देखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा क्योंकि दुनिया का सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट हो गया। अपनी कॉलोनी के मुख्य बल्लेबाज तेंदुलकर ने अपने समर्थकों के समूह के सामने कुछ बहाने बनाए और उन्हें मना लिया कि उनके आउट होने में उनकी गलती नहीं थी। उनके वही मित्र उनके दूसरे मैच के लिए भी मैदान में पहुंचे लेकिन इस बार भी तेंदुलकर उन्हें निराश करते हुए पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर (साभार-X)

तेंदुलकर ने अपने तीसरे मैच के लिए अपने मित्रों को मैदान पर नहीं बुलाया। उन्हें किस्मत में बदलाव की उम्मीद थी लेकिन इस बार भी भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वह एक रन बनाकर सिर्फ खाता ही खोल पाए। तेंदुलकर हालांकि यह ‘एक रन’ बनाकर राहत महसूस कर रहे थे और मैदान से खुश होकर घर लौटे क्योंकि उन्होंने उस सफर की शुरुआत कर दी थी जिसे क्रिकेट का चेहरा हमेशा के लिए बदलना था।

End of Feed