6 फरवरी, सोमवार को पूरा देश लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथी मना रहा है। इस मौके पर द ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने अपनी लता ताई को लेकर एक भावुक संदेश लिखा है। हम सब जानते हैं कि लता मंगेशकर क्रिकेट को कितना पसंद करती थी। इतना ही नहीं वह सचिन की बहुत बड़ी प्रशंसक थी और उनकी अच्छी पारी के लिए व्रत तक रखती थीं।
सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर
अब जब वह दुनिया छोड़ कर चली गई है और इस बात को पूरे एक साल हो गए हैं, तो उनकी पहली पुण्यतिथी पर सचिन ने अनोखे अंदाज में उन्हें याद किया है।
सचिन ने अपने ट्वीट में उनकी गाने की कुछ लाइनें साझा की है और लिखा है 'आपको गए हुए एक साल हो गए हैं लता दीदी, पर आपता साया हमेशा मेरे साथ होगा।
सचिन के साथ था खास रिश्ता
सचिन और लता मंगेशकर के बीच एक खास रिश्ता था, जिसके बारे में सचिन और लता ताई ने न जाने कितनी बार सार्वजनिक मंच पर बताया था। एक बार उन्होंने कहा 'सचिन मुझे मां की तरह मानते थे, मैं भी हमेशा उनके लिए मां की तरह प्रार्थना करती हूं। मैं वह दिन कभी नहीं भूल सकती जब उसने मुझे पहली बार आई कहा था। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती। यह मेरे लिए खास दिन था और मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मुझे सचिन की तरह बेटा मिला।Main agar bichhad bhi jaunKabhi mera gham na karnaMera pyaar yaad karkekabhi aankh nam na karnaTu jo mud ke dek… t.co/1HzTDSph2v
— ANI (@ANI) Feb 6, 2023
आज से ठीक एक साल पहले 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।
