IND vs ENG: 'मैंने जो देखा..' सचिन तेंदुलकर ने खोला एजबेस्टन टेस्ट में मोहम्मद सिराज की सफलता का राज

Sachin Tendulkar Praise Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है इसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं।

Sachin Tendulkar Praise Mohammed Siraj: एजबेस्टन में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 407 रनों पर समेट दिया। सिराज ने 19.3 ओवर में 6 विकेट लेकर न सिर्फ भारत को 180 रनों की बढ़त दिलाई, बल्कि क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी खूब सराहना बटोरी। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सिराज की प्रशंसा करते हुए लिखा, "सिराज में सबसे बड़ा बदलाव उनकी सटीकता और गेंद को सही जगह पर डालने की क्षमता है। उनकी लगन का फल आज 6 विकेट के रूप में मिला। आकाश दीप ने भी उन्हें बेहतरीन सहयोग दिया। बहुत बढ़िया!"

siraj test bcci

मोहम्मद सिराज (फोटो- X)

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन हैरी ब्रुक (158) और जेमी स्मिथ (184*) ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। सचिन ने इस जोड़ी की भी तारीफ करते हुए कहा, "दबाव में आकर ब्रुक और स्मिथ ने खूबसूरत पलटवार किया और इंग्लैंड को भारत के कुल स्कोर के करीब पहुंचा दिया।" हालांकि, ब्रुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी 387/5 से सिमटकर 407 पर समाप्त हो गई, जिसमें नई गेंद के सामने आखिरी 5 विकेट महज 7.2 ओवर में गिरे।

End of Feed