धोनी से युवराज और क्रिकेट के भगवान तक, क्रिकेट जगत ने दी टीम इंडिया को विश्व विजय की बधाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 04:54 AM IST

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब हासिल करने वाली टीम इंडिया के लिए सोशल मीडिया में बधाई की बाढ़ आ गई। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकटरों ने टीम को जमकर तारीफ करते हुए विश्व विजय की बधाई दी है। जानिए किसने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया बनी टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन
  • दक्षिण अफ्रीका को दी 7 रन के करीबी अंतर से मात
  • अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन नहीं बना सकी द. अफ्रीका

नई दिल्ली: भारत के पहले टी20 विश्व चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफें की हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीता था। धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,'विश्व कप चैम्पियन 2024। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। शांत चित्त होकर, आत्मविश्वास बनाये रखकर शानदार प्रदर्शन किया। देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई। जन्मदिन के शानदार उपहार के लिये धन्यवाद।' धोनी अगले महीने 43 वर्ष के हो जायेंगे।

T20 World Cup 2024 Champion Indian Cricket team

टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम

टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'टीम इंडिया को टी20 विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ और अपराजेय टीम। पांच ओवर बाकी रहते जो हालात थे, उसके बाद इस तरह का शानदार प्रदर्शन। हर खिलाड़ी बधाई का पात्र है।'

End of Feed