सचिन तेंदुलकर ने ICC चेयरमैन बनने पर जय शाह को खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कुछ कहा

Sachin Tendulkar congratulates Jay Shah: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है और उन्हें आगे के सफर के लिए उम्मीद भी जताई है कि वह अच्छा ही होने वाला है।

Sachin Tendulkar congratulates Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह जल्द ही आईसीसी के चैयरमैन के पद पर बैठने वाले हैं। उनका कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू होने वाला है। जय शाह की इस बड़े पद पर नियु्क्ति के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है और कई दिग्गज खिलाड़ी अलग-अलग अंदाज में नए चैयरमैन को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है।

jay shah sachin tendulkar

जय शाह सचिन तेंदुलकर (फोटो- BCCI)

शाह अक्टूबर 2019 में शुरू हुए पांच साल के कार्यकाल के बाद बीसीसीआई छोड़ देंगे और 1 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के स्वतंत्र अध्यक्ष का पद संभालेंगे।तेंदुलकर कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के साथ शाह को शुभकामनाएं देने में शामिल हुए, जो 35 साल की उम्र में इतिहास में सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन होंगे।

End of Feed