Sachin Tendulkar Birthday: 53 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, मां का लिया आशीर्वाद, फैंस से भी मिले

Sachin Tendulkar 53rd Birthday: क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े सितारों में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके की और एक भावुक संदेश भी लिखा, साथ ही उन्होंने फैंस से भी मुलाकात की।

KEY HIGHLIGHTS
  • सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन
  • पूरे देश में क्रिकेट फैंस मना रहे जश्न
  • सचिन ने मां और पत्नी के साथ फोटो शेयर करके शुरुआत की

Sachin Tendulkar 53rd Birthday: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल नाम सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के एक साधारण परिवार में 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन ने क्रिकेटर बनने का सपना बचपन में ही देख लिया था और 1989 में जब वो 16 साल के थे तब उन्होंने देश के लिए खेलना का सपना पूरा किया। वो पहली बार टीम इंडिया में चुने गए और पाकिस्तान दौरे पर जाकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू करके भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। आज उनके 53वें जन्मदिन पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाईयां दे रहा है और फैंस जश्न में डूबे हैं।

Sachin Tendulkar Celebrates His 53rd Birthday Today

सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन

सचिन तेंदुलकर हर साल अपना जन्मदिन बेहद सादगी से ही बनाते हैं। दो दिन पहले दंतेवाड़ा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर केक काटा था, जहां वो अपनी पत्नी अंजलि के साथ मौजूद थे। आज जन्मदिन की सुबह उन्होंने हमेशा की तरह सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, "मेरे दिन की शानदार शुरुआत अपनी आई, अंजलि और ट्रबल मेकर (सचिन का डॉग)। आखिर और एक व्यक्ति क्या मांग सकता है।"

End of Feed