गुरु पूर्णिमा पर सचिन को याद आए आचरेकर सर, 12 क्रिकेटरों की तस्वीर साझा कर लिखा खास संदेश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 3, 2023, 05:36 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर फैंस को शुभकामना देते हुए एक खास संदेश शेयर किया है। उन्होंने अपने संदेश में रमाकांत आचरेकर सर को याद किया है, जिन्होंने उन्हें कोचिंग दी थी। उन्होंने 12 क्रिकेटरों की तस्वीर भी शेयर की है जो उनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक बार फिर अपने कोच रमाकांत आचरेकर को याद करते हुए एक खूबसूरत संदेश साझा किया है। सचिन अक्सर कहते रहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी अपने क्रिकेटिंग लाइफ में अचीव किया, उसमें उनके कोच आचरेकर सर का सबसे बड़ा योगदान हैं। उन्होंने रमाकांत आचरेकर सर को याद करते हुए एक तस्वीर भी साझा की है जिसमे उनके अलावा 11 अन्य क्रिकेटरों भी हैं, जिन्होंने रमाकांत सर से ट्रेनिंग ली थी।

sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर (साभार-Twitter)

सचिन ने शेयर की खास तस्वीर

End of Feed