SA20 लीग के कमिश्नर ग्रीह्म स्मिथ ने किया आईपीएल का गुणगान, बताया फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लीडर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2025, 03:10 PM IST

दक्षिण अफ्रीका की नई नवेली एसए20 लीग के कमिश्नर ने ग्रीह्म स्मिथ ने आईपीएल को दुनियाभर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लीडर बताया है। उन्होंने कहा है कि हम इससे सीख रहे हैं।

जोहान्सबर्ग: एसए20 को दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ लीग बनाने के लिये अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसके कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ है और वे उससे लगातार सीख रहे हैं। स्मिथ ने एसए 20 के तीसरे सत्र के दौरान भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा,'बीसीसीआई और आईपीएल ने हमारी काफी मदद की है और हर फैसला लेने में हमारा मार्गदर्शन किया है। आईपीएल अभी तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ रहा है और हम उससे लगातार सीख रहे हैं।'

Graeme smith

ग्रीह्म स्मिथ

कार्तिक बने SA20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय

भारत और आईपीएल के पूर्व दिग्गज दिनेश कार्तिक एसए20 में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने जिनकी टीम पार्ल रॉयल्स बृहस्पतिवार को दूसरे क्वालीफायर में दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार गई। भविष्य में लीग में और भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की संभावना के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा कि अगर वे उपलब्ध होते तो ऐसा अवश्य संभव होगा।

End of Feed