LIVESA vs WI Highlights: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका की जीत, चेन्नई में भारत का जश्न; वेस्टइंडीज को मिली करारी शिकस्त
South Africa vs West Indies T20 World Cup Highlights, Today Super 8 Match (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 आज के मैच का लाइव स्कोर), SA vs WI Scorecard Updates: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड के सातवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत से इंडिया का रास्ता बेहद आसान कर दिया है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

SA vs WI Highlights: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका की जीत, चेन्नई में भारत का जश्न; वेस्टइंडीज को मिली करारी शिकस्त
South Africa vs West Indies T20 World Cup Updates: अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 के 7वें मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धूल चटाकर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया है। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट भी घटा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। मार्करम ने नाबाद 83 रन की पारी खेली।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपराजेय रही दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 के अहम मुकाबले में आमने-सामने हुए। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
11वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 83 के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। तब ऐसा लगा कि 130-140 भी बन जाए तो बहुत है। लेकिन शेफर्ड और होल्डर अलग ही मूड में थे। उन्हें पता था कि अगर इस मैच को जीतना है तो 140 के स्कोर से काम नहीं चलेगा। दोनों ने लगातार बल्ला चलाया और टीम के स्कोर को 176 पर पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। आठवें विकेट के लिए T20 विश्व कप में यह सबसे बड़ी पारी है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने ठोस शुरुआत की। क्विंटन डी कॉक (47 रन) और एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 95 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। इसके बाद मार्करम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, रियान रिकल्टन ने धैर्य दिखाया और बिना जल्दबाजी किए टीम को फिनिशिंग लाइन तक ले गए। कप्तान मार्करम 82 और रिकल्टन 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट घटकर +1.791 रह गया है। ऐसे में भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। वही इस जीत से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफ़र्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
यहां पढ़ें- SA vs WI T20 World Cup Match का लाइव अपडेट्स-
SA vs WI Highlights: साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से दर्ज की जीत
अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 के 7वें मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धूल चटाकर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया है। वेस्टइंडीज का नेट रनरेट भी घटा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। मार्करम ने नाबाद 83 रन की पारी खेली।
SA vs WI Live Score: जीत की दहलीज पर साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की पारी के 12 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने एक 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। कप्तान एडेन मार्करम एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। रियान रिकल्टन ने भी धैर्य दिखाते हुए मार्करम का साथ दिया है।
SA vs WI Live Score: अर्धशतक से चूके क्विंटन डी कॉक
साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पहला झटका लगा। रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर डी कॉक 24 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। 9वें ओवर में कप्तान मार्करम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंद पर 50 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं। रियान रिकल्टन 6 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 104/1
SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका की आक्रामक शुरुआत
कप्तान एडेन मारक्रम ने साउथ अफ्रीका को आक्रामक शुरुआत दिलाई है और पहले 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट खोए 31 रन बना लिए हैं। हालांकि, तीसरे ओवर में मारक्रम ने कवर की ओर प्रहार किया था और किंग तेज आती गेंद को लपक नहीं पाए। गेंद उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। काफी मुश्किल कैच था।
6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 69/0, एडेन मार्करम- 43 और क्विंटन- 25 बनाकर खेल रहे हैं।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने बनाए 176 रन
83 के स्कोर पर 7 विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज ने गजब की वापसी की। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच आठवें विकेट के लिए 57 गेंद पर 89 रन की साझेदारी की। जेसन होल्डर 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शेफर्ड ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज लौटे
वेस्टइंडीज की पारी में एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते जा रहे हैं। टीम का अभी 100 रन भी स्कोर नहीं हुआ और 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। लुंगी एनगिडी तीन और रबाडा-बॉश दो-दो विकेट चटका चुके हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज छक्का मार रहे और आउट हो रहे।
11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर-86/7
SA vs WI Live Score: पहला पावरप्ले समाप्त
वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की। पहले दो ओवर में 29 रन बने। इसके बाद तीसरे और चौथे ओवर में दो-दो विकेट गिरे। ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, शाई होप और शिमरन हेटमायर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट चटकाए। छठे ओवर में यान्सन की गेंद पर एनगिडी ने कैच टपका दिया। पहले छह ओवर में साउथ अफ्रीका पूरी तरह हावी दिखा।
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 52/4, रोवमन पॉवेल- 7 और शेरफेन रदरफोर्ड- 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SA vs WI Live Score: एनगिडी ने एक ओवर में लिए दो विकेट
लुंगी एनगिडी ने आते ही वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके खाने के बाद गजब की वापसी की। ब्रैंडन किंग को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। किंग 21 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। पिछले दो ओवर में चार विकेट गिर गए हैं।
4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 43/4
SA vs WI Live Score: रबाडा ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट
तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज को पहला झटका। 29 के स्कोर पर शाई होप 16 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। उनके आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए हैं और लौट भी गए। रबाडा की चौथी गेंद पर हेटमायर का कैच छूटा। लेकिन पांचवीं ही गेंद पर केशव महराज ने कैच लपकर हेटमायर की पारी समाप्त कर दी। रबाडा ने दो बड़े झटके देकर साउथ अफ्रीका को वापसी का मौका दे दिया है।
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 32/2
SA vs WI Live Score: चिलचिलाती धूप में चौकों-छक्कों की बारिश
दूसरे ओवर में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पांचवें गियर में बल्लेबाजी करते दिखे। मार्को यान्सन के ओवर में ब्रैंडन किंग ने तीन चौके लगाए। दूसरे ओवर में 12 रन बने। ब्रैंडन किंग 8 गेंद पर 13 रन और शाई होप 4 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने दो ओवर के बाद 29 रन बना लिए हैं।
SA vs WI Live Score: स्पिनर से हुई शुरुआत, बने 17 रन
पावरहाउस पैक वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत हुई है। एडेन मार्करम ने चतुराई दिखाते हुए पहले ओवर में ही स्पिन लगा दी। केशव महाराज को पहला ओवर दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान शाई होप ने बैकफुट पर जाकर मिड-विकेट की तरफ से चौका जड़ा। चौथी गेंद पर कवर के ऊपर से चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर होप ने बड़ा शॉट खेला। बाउंड्री पर डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच पकड़ा लेकिन वह बाउंड्री लाइन के अंदर चले गए और छह रन मिला। पहले ओवर में बने 17 रन।
SA vs WI Live Score: पिच और मौसम
अहमदाबाद में काफी गर्मी है। स्क्वेयर बाउंड्री 60 और 70 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 72 मीटर की है। लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जा रहा है। पिच से उछाल थोड़ी ज्यादा मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे पिच सूखेगी, स्पिन भी ज्यादा देखने को मिलेगी। इस सतह पर 53% विकेट स्लोअर बॉल से गिरे हैं और स्पिनरों को भी ज्यादा मदद मिलनी चाहिए।
SA vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफ़र्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं वेस्टइंडीज़ टीम के कप्तान शे होप ने कहा कि वे भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही करते। उनकी टीम में एक बदलाव है। साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ी क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों की अधिकता के कारण बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की जगह ऑफ़ स्पिनर रॉस्टन चेज़ को लाया गया है।
SA vs WI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। अहमदाबाद में दोपहर को यह मैच खेला जाएगा। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है।
SA vs WI Live Score: भारतीय करेंगे अफ्रीकी की जीत की दुआ
हर क्रिकेट फैंस की निगाहें दोपहर 3 बजे होने वाले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबले पर टिकी होंगी। वहीं, 1.56 बिलियन भारतीय साउथ अफ्रीका के हक में दुआ करेंगे। इस मुकाबले से टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो जाएगी।
SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका के पास भी उम्दा बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला।
SA vs WI Live Score: दमदार है वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। अब उनका सामना हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिये थे। मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
SA vs WI Live Score: भारत के लिए खड़ी हो सकती मुश्किल
दक्षिण अफ्रीका ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अधिकांश मैच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर ही खेले हैं, जिससे टीम यहां के हालात में ढल चुकी है। इसका फायदा उसे इस महत्वपूर्ण मैच में मिल सकता है। वेस्टइंडीज अगर जीत जाता है तो भारत के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती है। इससे वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ जायेगा और दक्षिण अफ्रीका को आखिरी सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा। ऐसे में भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।