South Africa vs West Indies 1st Test: वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ़ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ अपने पहले टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफलता पाई है। 98 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए बुलाए जाने के बाद मेजबान टीम एक समय काफी मुश्किल में नजर आ रही थी।टीम ने शुरुआत में ही 5 बड़े विकेट गंवा दिए थे। लेकिन धाकड़ बल्लेबाज एलिक अथानाज़े ने बहुत धैर्य दिखाया और 92 रनों की पारी खेल मैच ड्रॉ करा दिया।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- ANI)
298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने खुद को हर तरह की मुश्किल में पाया। क्रेग ब्रैथवेट शून्य पर आउट हो गए और केशव महाराज ने प्रोटियाज़ को पहली सफलता दिलाई।इसके बाद, कैगिसो रबाडा ने मिकाइल लुइस का विकेट लिया और कैरेबियाई टीम आठ ओवर में दो विकेट पर 18 रन बना चुकी थी। इसके बाद, अथानाज़े ने खड़े होकर विपक्षी टीम पर हमला बोला। उन्होंने 58 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 116 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 92 रन बनाए।
