LIVE

World Cup 2023 Match Highlights: श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने दी 102 रन से करारी मात, शनाका की टीम ने आसानी से नहीं मानी हार

World Cup 2023 Match Highlights: श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने दी 102 रन से करारी मात, शनाका की टीम ने आसानी से नहीं मानी हार
World Cup 2023 Match Highlights: श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका ने दी 102 रन से करारी मात, शनाका की टीम ने आसानी से नहीं मानी हार

SA vs SL Live Cricket Score, South Africa vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Cricket Score Online (दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रन 102 के अंतर से मात देकर विश्व कप 2023 में जीत के साथ शुरुआत की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक, रासी वान डर डुसें और एडेन मार्करम की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में विकेटों की पतझड़ के बीच श्रीलंकाई टीम ने आसानी से हार नहीं मानी और 44.5 ओवर में 326 रन बनाकर ढेर हुई। मैच में कुल 754 रन बने जो कि विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनने का नया रिकॉर्ड है।ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), टेम्बा बावूमा, रासी वान डर डुसें, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।श्रीलंका: पथुम निशंका, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दसुन शनाका(कप्तान), दुनिथ वेललागे, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका, मतीक्षा पथिराना।

OCT 07, 2023 22:23 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: एडेन मार्करम चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

एडेन मार्करम को उनकी रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
OCT 07, 2023 22:22 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका को मिला 102 रन से हार

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 44.5 ओवर में 326 रन पर ढेर करके 102 रन के अंतर से जीत के साथ विजयी शुरुआत की है।
OCT 07, 2023 22:15 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने नहीं मानी आसानी से हार

श्रीलंका ने विकेटों के लगातार गिरने के बावजूद आसानी से हार नहीं मानी और 44 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए।
OCT 07, 2023 22:14 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने गंवाया नौवां विकेट, रंजीथा बने कोएट्जे का शिकार

श्रीलंका को नौवां झटका कसुन रंजीथा के रूप में कोएट्जे ने दिया। 31 गेंद में 33 रन बनाकर रंजीता आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर 43.4 ओवर में 9 विकेट पर 322 रन हो गया है।
OCT 07, 2023 22:12 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 43 ओवर में 321/8 रन

श्रीलंका ने 43 ओवर में 321/8 रन बना लिए हैं। कसुन रंजीता 33(30) और पथिराना 4(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 22:09 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 42 ओवर में 307/8 रन

श्रीलंका ने 429 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। कसुन रंजीता 21 (24) और मतीशा पथिराना 4 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 22:01 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 300 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

जीत के लिए 429 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 41वें ओवर में 8 विकेट खोकर भी 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया। श्रीलंका की टीम ने 41 ओवर में 8 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भी 41 ओवर में इतने ही रन बनाए थे। श्रीलंका ने ज्यादा विकेट गंवाए हैं जो उसे हार के मुहाने पर ले आया।
OCT 07, 2023 21:54 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: महाराज का शिकार बने शनाका

केशव महाराज ने कसुन शनाका की शानदार पारी का अंत 40वें ओवर में कर दिया। शनाका ने 68 (62) रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े।
OCT 07, 2023 21:51 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने 39 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 276 रन

श्रीलंका ने 429 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 ओवर में 7 विकेट पर 276 रन बना लिए हैं। शनाका 57 (56) और कसुन रंजीता 10 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 21:41 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: दसुन शनाका ने जड़ा अर्धशतक

दसुन शनाका ने पारी के 37वें ओवर में कोएत्जे के खिलाफ 23 रन जड़कर अपना अर्धशतक 50 गेंद में पूरा किया। श्रीलंका ने 37 ओवर में 7 विकेट पर 269 रन बना लिए हैं। शनाका 54 (51) रन बना लिए हैं। वहीं कसुन रंजीता 7 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 21:39 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 250 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने 36.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 250 रन के आंकड़े को पार कर लिया। कप्तान दसुन शनाका अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
OCT 07, 2023 21:22 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: कोएत्जे ने किया दुनिथ वेललागे का शिकार

चरिथ असलंका के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए दुनिथ वेलालगे अपनी पहली ही गेंद में कोएत्जे का शिकार बने। वो विकेट के पीछे लपके गए। श्रीलंका का स्कोर 233 रन पर 7 विकेट वेललागे के आउट हो गए।
OCT 07, 2023 21:19 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका लगा छठा झटका, चरिथ असलंका बना नगिडी का शिकार

श्रीलंका को छठा झटका चरिथ असलंका के रूप में पारी के 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। असलंका 79(65) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके 4 छक्के जड़े। असलंका के आउट होते ही श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 232 रन हो गया।
OCT 07, 2023 21:08 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने 30 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 214 रन

श्रीलंका ने जीत के लिए 429 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 20 ओवर में 215 रन और श्रीलंका को बनाने हैं। दसुन शनाका 18 (30) और चरिथ असलंका 69 (58) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 21:01 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 200 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम 29वें ओवर की चौथी गेंद पर 200 रन के पार पहुंच गई। इसके साथ ही छठे विकेट के लिए चरिथ असलंका और दसुन शनाका के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।
OCT 07, 2023 20:51 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: चरिथ असलंका ने जड़ा अर्धशतक

चरिथ असलंका ने श्रीलंका को मुश्किल से उबारते हुए 46 गेंद में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। यह विश्व कप में उनका डेब्यू मैच में पहला अर्धशतक है।
OCT 07, 2023 20:49 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 26 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट पर 179 रन

श्रीलंका ने 26 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 45 (43) और दसुन शनाका 8 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 20:23 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 150 रन के पार पहुंचने के बाद श्रीलंका ने गंवाया पांचवां विकेट

150 रन के पार पहुंचने के बाद श्रीलंका ने पांचवां विकेट गंवा दिया। 21वें ओवर की पहली गेंद पर धनंजय डिसिल्वा का शानदार कैच केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बावूमा ने लपक लिया।
OCT 07, 2023 20:10 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 17 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन

श्रीलंका ने जीत के लिए 429 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 8 (17) और धनंजय डिसिल्वा 3(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 07, 2023 19:55 IST

SA vs SL, World Cup 2023 LIVE SCORE: 4 गेंद में श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट, स्कोर 111/4

श्रीलंका को दोहरे झटके चार गेंद के अंतराल में लगे कुशल मेंडिस के बाद समरविक्रमा भी पवेलियन लौट गए। इसके साथ श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन हो गया। दो नए बल्लेबाज चरिथ असलंका और धनंजय डिसिल्वा मैदान पर हैं।