Aaj ka Toss koun Jeeta, ICC Champions Trophy 2025 SA vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

SA vs ENG ICC Champions Trophy Match No 11 Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Jos Buttler vs Temba Bavuma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मुकाबले में द.अफ्रीका क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टक्कर कराची में होने जा रही है। आइए जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मैच में टॉस किसने जीता है।

Who Won The Toss Today, South Africa vs England Champions Trophy Match Toss Live: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। ग्रुप-बी में अब भी सेमीफाइनल को लेकर रोमांच जारी है, ऐसे में इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका मैच बेहद अहम होने वाला है। ये मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम (Karachi) में होगा। अहम टक्कर में इंग्लैंड वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी जोस बटलर (Jos Buttler) करेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीकी वनडे क्रिकेट टीम की अगुवाई तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड का प्रदर्शन अब तक निराशानजनक रहा है और वे अपने दोनों मैच हार चुके हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका एक मैच जीत चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस किसने जीता है।

ENG vs SA Toss uptates

इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SA Head to Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (England vs South Africa)के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों टीमों ने अब तक वनडे इतिहास में सिर्फ 70 मैच खेले गए हैं और इन मैचों में इंग्लैंड टीम ने 30 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम ने 34 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई भी रहा है और 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

End of Feed