SA vs AUS WTC Final Review: दो दशक में पहली पहला आईसीसी खिताब जीतने के लिये दक्षिण अफ्रीका को तोड़ना होगा आस्ट्रेलियाई तिलिस्म

SA vs AUS WTC Final Review: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आज साउथ अफ्रीका का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के सामने एक ऐसी टीम की चुनौती है जो 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है।

SA vs AUS WTC Final Review: पिछले दो साल में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तक पहुंची दक्षिण अफ्रीका के सामने ‘चोकर्स’(दबाव के आगे घुटने टेकने वाले) का ठप्पा हटाने का सुनहरा मौका होगा लेकिन इसके लिये उसे आईसीसी टूर्नामेंटों की दिग्गज आस्ट्रेलिया के किले में सेंध लगानी होगी। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है। वैश्विक टूर्नामेंटों के फाइनल में उसे हराना और मुश्किल होता है। टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है।

SA vs AUS Preview.

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (साभार-TNN)

दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है। टीम ने अब तक आईसीसी का सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिये पिछली विफलताओं को भुलाना चाहेगी।

End of Feed