SA vs AUS Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका

SA vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आज साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर है। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

SA vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच है जहां साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी कर रही है। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास अपना क्राउन बचाने की चुनौती है तो वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है। दोनों टीमों के फाइनल तक के सफर पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका ने 12 मैच में से 8 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है तो पैट कमिंस एंड कंपनी 19 में से 13 मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया के यहां तक के सफर में भारत के खिलाफ अहम बॉर्डर गावस्कर सीरीज में जीत भी शामिल हैं।

wtc final aaj ka toss kaun jeeta
आज का टॉस कौन जीता, WTC फाइनल (साभार-TNN)

हेड टू हेड में कैसा है रिकॉर्ड

हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें 101 मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 मुकाबले अपने नाम किए जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 26 मैच जीते। 21 मुकाबले ड्रॉ रहे।

End of Feed