SA vs AFG, टी20 वर्ल्ड कप लाइव 2026 हाईलाइट्स: इतिहास रचने से चूका अफगानिस्तान, दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका
SA vs AFG T20 World Cup 2026 Highlights: (साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) South Africa vs Afghanistan Live Streaming Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान उलटफेर करने से चूक गया। रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले स्कोर बराबर किया। फिर पहले सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मैच टाई किया। दूसरे सुपर ओवर में मैच का रिजल्ट निकला। ऐसा रहा मैच के पल-पल का रोमांच...
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार हो गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को अपने हुनर का परिचय दिया। मैच में एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर खेले गए। साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवरमें पांच रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 की तरफ मजूबत कदम बढ़ा दिए हैं।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुछ हदतक यह फैसला सही साबित होता दिख रहा था, जब फजलहक फारूकी ने तीसरे ओवर में एडेन मार्करम को 5 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। हालांकि, यहां से रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक ने पारी को संवारा और तेजी से रन बटोरे।
साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान आज के मैच की पहली पारी की हाइलाइट्स:
- दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 114 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
- क्विंटन डी कॉक ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
- रिकल्टन ने 27 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।
- एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 के पार जाता हुआ नजर आ रहा था।
- राशिद खान ने एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।
- दूसरे हाफ में अफगानिस्तान ने जबरदस्त वापसी की।
- साउथ अफ्रीका की टीम 187 रन पर सिमट गई।
- अफगानिस्तान को इतिहास रचने के लिए 188 रन बनाने थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। पहले चार ओवर में गुरबाज और जादरान ने 50 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अफगानिस्तान ने जादरान और गुलबदीन नईब का विकेट गंवाया। हालांकि, गुरबाज ने 84 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत के बेहद करीब ला दिया था। 19वें ओवर में मार्को यानसन ने दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। रबाडा ने गलती की और दो नो बॉल और एक वाइड गेंद की और अंत में फारूकी दो रन लेते हुए रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया।
SA vs AFG की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन- गुरबाज, जादरान, नईब, अटल, रसूली, उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर, फारूकी, मुजीब, राशिद
यहां पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच के पल-पल का अपडेट्स-
