S.Meghna Retirement: तीस साल की भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

भारत की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज एस मेघना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 30 साल की मेघना 2025 में विमेंस प्रीमियर लीग का हिस्सा थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।

भारत की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज एस मेघना ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। आंध्र प्रदेश की 30 साल की इस खिलाड़ी नवंबर 2022 में आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी है। मेघना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करते हुए मेरा दिल कृतज्ञता की भावना से भरा हुआ है। मैदान मेरा दूसरा घर रहा जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। वहां दोस्तों से जो प्यार मुझे मिला, मैं उसे ताउम्र अपने साथ रखूंगी।

S Meghna

एस मेघना (साभार-X)

भारत के लिए तीन वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली इस खिलाड़ी ने कहा, ’’मैदान मेरे लिए दूसरे घर की तरह रहा है। इसने मुझे विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना और विनम्र बने रहना सिखाया। इसने मुझे ऐसी यादें और दोस्त दिये हैं जिन्हें मैं जीवनभर संजोकर रखूंगी।’’ 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेघना के नाम 102.78 की स्ट्राइक रेट से 258 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा।

End of Feed