मैं सपने में भी नहीं सोच सकता... रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखकर साथी ओपनर रिकलटन ने दिया बड़ा बयान

Ryan Rickleton Praises Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के दक्षिण अफ्रीकी ओपनर रेयान रिकेलटन ने कहा कि वह बल्लेबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर रोहित शर्मा से सीख लेने का मौका नहीं चूकते हैं लेकिन यह भारतीय सुपरस्टार कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिनके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने कहा कि वह बल्लेबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर रोहित शर्मा से सीख लेने का मौका नहीं चूकते हैं लेकिन यह भारतीय सुपरस्टार कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिनके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते। रिकेलटन (83) और रोहित (84) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत जोड़ी बनाई है। उन्होंने पहले विकेट के लिए तीसरी और इस सत्र की दूसरी शतकीय साझेदारी निभाई जिससे उनकी टीम सोमवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही।

Ryan Rickelton Praises Rohit Sharma

रेयान रिकलटन ने की रोहित शर्मा की तारीफ

रिकेलटन ने रोहित से मिली सलाह के बारे में मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ठपहले साल में मैंने उनसे बल्लेबाजी को लेकर थोड़ा और सीखा। मैंने उनसे टी20 बल्लेबाजी के बारे में ही नहीं, बल्कि टेस्ट और वनडे की बल्लेबाजी के बारे में, उसकी बारीकियों और उससे जुड़ी मानसिकता के बारे में सीख ली।

End of Feed