PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रन का लक्ष्य केवल 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह 9वीं बार है जब पंजाब किंग्स ने 200 प्लस स्कोर हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे की 73 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया। यह 36वां मौका था जब चेन्नई ने आईपीएल में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया।
रुतुराज गायकवाड़ (साभार-X)
चेन्नई के खिलाफ यह पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी चेज भी है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचले पायदान पर है। हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार का ठीकरा खराब गेंदबाजी पर फोड़ा। गायकवाड़ ने कहा कि यह एक बढ़िया स्कोर था। हमने 3 पेसर और दो स्पिनर के साथ उतरने का प्लान किया था, लेकिन आज दोनों स्पिनरों का ऑफ डे रहा। इसी का खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। आपको बता दें कि राहुल चाहर ने 4 ओवर में 46 जबकि नूर अहमद ने 4 ओवर में 38 रन लुटाए। इतना ही नहीं दोनों विकेटलेस भी रहे।
बल्लेबाजों की तारीफ की
हार के पीछे खराब गेंदबाजी को कारण बताने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। आयुष, शिवम दुबे ने शानदार बैटिंग की। बल्लेबाजी में हमने शानदार काम किया, लेकिन गेंदबाजी में हमें काफी सुधार करने की जरुरत है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला रविवार को आरसीबी के खिलाफ है। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस और एमएस धोनी के लौटने की उम्मीद है जो चोट के कारण बाहर चल रहे हैं।
