RR vs MI Match Live Streaming: कब और कहां देखें आज मुंबई और राजस्थान मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग

RR vs MI Match Live Streaming: आईपीएल में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होना है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

RR vs MI Match Live Streaming: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला है। मुंबई की कमान पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव को संभालनी पड़ी थी, लेकिन इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी तय मानी जा रही है। दूसरी तरफ इस बार रियान पराग ने अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। अब तक हुए दोनों मैच में उसने जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में राजस्थान एक बदलाव के साथ उतर सकती है। वहीं मुंबई में हार्दिक पांड्या के रुप में बदलाव हो सकता है।

RR vs MI Live Streaming

राजस्थान और मुंबई की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान की टीम 2 मैच में 4 प्वाइंट और +2.233 के नेट-रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई ने अब तक दो मैच खेले हैं और 2 प्वाइंट के साथ टीम छठे पायदान पर है। लेकिन यह मुकाबला नया है और जीत दर्ज करने के लिए दोनों टीमों को अपना बेस्ट देना होगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed