RR vs MI Dream11 Prediction: राजस्थान और मुंबई का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

RR vs MI Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Playing XI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा, जहां राजस्थान ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया था।

RR vs MI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Playing XI: आईपीएल के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान आया था। मुंबई में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन बावजूद इसके फैंस को राजस्थान के इस नए तूफान की बल्लेबाजी का इंतजार है, जिसने पिछले मुकाबले में ऐसी पारी खेली तो जो अगले कुछ सालों तक फैंस की स्मृति से नहीं हटेगी। दूसरी तरफ मुंबई की बात करें तो टीम लगातार 5 मुकाबला जीत चुकी है और प्लेऑफ की रेस में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुंबई को इसके लिए बाकी बचे 5 मुकाबलों में केवल 2 मुकाबला जीतना है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और अब उसे चमत्कार ही अंतिम चार में पहुंचा सकता है। फिलहाल राजस्थान की टीम 10 मैच में 3 मुकाबला जीतकर 8वें पोजिशन पर है।

RR vs MI Dream 11 Team

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर (Watch Out Player Rajasthan Royals)

राजस्थान के बल्लेबाज फॉर्म में हैं। यशस्वी जायसवाल इस टीम के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। जायसवाल 10 मैच में 426 रन बनाकर टॉप पर हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में जो समां बांधा है उसने राजस्थान की टीम को अचानक से सुर्खियों में ला दिया है। मुंबई के खिलाफ मैच में भी फैंस की दिलचस्पी इस पर ज्यादा होगी कि वैभव किस तरह की पारी खेलने वाले हैं। यशस्वी को छोड़कर राजस्थान के चार बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। रियान पराग, ध्रुव जुरेल, नीतीष राणा और संजू सैमसन 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन चिंता यह है कि ये खिलाड़ी निरंतर रन नहीं बना पाए हैं।

End of Feed