RR vs GT Match Toss Update: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

RR vs GT Match Toss Update: आईपीएल के 18वें सीजन के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) से होने वाली है। इस मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Who Won the toss today RR vs GT IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मुकाबले में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टक्कर अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से हो रही है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में किया जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभाल रहे हैं। ये मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए जीतना बेहद जरूरी है ऐसे में वे पूरा दमखम दिखाएंगे। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट

RR vs GT Toss Winner

आज का टॉस किसने जीता राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजराज टाइटंस

अब तक राजस्थान और गुजरात की टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं जिनमें गुजरात टीम जबरदस्त अंदाज में हावी रही है। गुजरात टाइटंस ने 6 बार राजस्थान रॉयल्स को मात दी है। जबकि राजस्थान की टीम को गुजरात के खिलाफ आज तक सिर्फ एक जीत मिली है। आज दोनों टीमों के बीच मैच जयपुर में खेला जाना है। इस मैदान पर राजस्थान और गुजरात की टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 2 मुकाबले हुए हैं और यहां भी हैरानी भरे आंकड़े सामने हैं, क्योंकि गुजरात ने इन दोनों ही मैचों में राजस्थान को उसके घर में शिकस्त दी है।

End of Feed