RR vs GT Dream11 Prediction: अपने घर पर गुजरात के खिलाफ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

RR vs GT Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज गुजरात और राजस्थान का मुकाबला है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है ऐसे में वह गुजरात का खेल बिगाड़ सकती है।

RR vs GT Dream11 Prediction, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Playing XI: आईपीएल में आज टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पर काबिज राजस्थान के प्लेऑफ का सफर लगभग खत्म हो चुका है, वहीं गुजरात को अगर टॉप 2 में फिनिश करना है तो वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा। यह मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन इस मैदान पर राजस्थान का तीसरा मुकाबला है। अब तक खेले गए 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान को आरसीबी ने 9 विकेट से जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से हराया था।

rr vs gt dream 11 team

राजस्थान और गुजरात की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-tnn)

राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Rajasthan Royals)

राजस्थान की बात करें तो यशस्वी जायसवाल इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। जायसवाल 9 मैच में 39 की औसत से 356 रन बना लिए हैं। जायसवाल के अलावा 4 बल्लेबाज 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। इसके बावजूद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गेंदबाजी की बात करें तो वानिंदु हसरंगा टॉप विकेटटेकर हैं। हसरंगा 10 विकेट चटका चुके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा क्रमश: 9 और 8 विकेट चटका चुके हैं।

End of Feed