RR vs DC Highlight: 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान, दिल्ली कैपिटल्स ने दी 7 विकेट से मात
दिल्ली ने पहली बार हासिल किया इतना बड़ा लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने सबसे अधिक 90 रन बनाए। वहीं डोनोवन परेरा मात्र 14 गेंदों में 47 रनों पर नाबाद रहे। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी मात्र 4 रन और यशस्वी जायसवाल मात्र 6 रन ही बना पाए। दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने आसानी से यह मैच जीत लिया। दिल्ली ने 19.2 ओवर में 226 रन बनाकर मैच जीता। दिल्ली की जीत में उसके ओपनर्स केएल राहुल और पथुम निसांका का बहुत अहम योगदान रहा। केएल राहुल ने 40 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं पथुम निसांका ने 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 66 रनों की पारी खेली। नीतीश राणा ने भी 33 रनों की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 18 और आशुतोष शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Head to Head)
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में इस मुकाबले से पहले कुल 30 मैच खेले गए थे जिसमें राजस्थान को 15 और दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली थीा। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले जाने वाले यह पहला मुकाबला था। पिछले साल दोनों के बीच खेले गया मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत ली दी।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):
अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।
RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स को मिली 7 विकेट से जीत
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर 19.2 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही दिल्ली इस मैच को 7 विकेट से जीत गई है। दिल्ली की जीत में दोनों ओपनर्स केएल राहुल और पथुम निसांका का बड़ा योगदान रहा। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 14 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं। दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 30 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 30 रनों की जरूरत है।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: नीतीश राणा 33 रन बनाकर आउट
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। नीतीश राणा 33 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 60 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में एक विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 69 रन और नीतीश राणा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 42 गेंदों में 78 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 62 और नीतीश राणा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: केएल राहुल का पूरा किया सीजन का तीसरा अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। दिल्ली के ओपनर केएल राहुल ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 27 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 110 रन पर गिरा दिल्ली का पहला विकेट
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट खो दिया है। पथुम निसांका 33 गेंदों में 62 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं। केएल राहुल एक छोर पर 48 रन बनाकर डटे हुए हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 ओवर में 108 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवरों में बिना विकेट खोए 108 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 61 और केएल राहुल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 177 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 14 और पथुम निसांका 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली का स्कोर 1 ओवर में 11 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 8 और पथुम निसांका 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए 225 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही राजस्थान ने दिल्ली को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दिया है। IPL के इतिहास में दिल्ली ने इतना बड़ा लक्ष्य कभी चेज नहीं किया है।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के कप्तान रियान पराग शतक से चूके
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। कप्तान रियान पराग 50 गेंदों में 90 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं। वह शतक से चूक गए हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की पारी 150 के पार पहुंची
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही राजस्थान रॉयल्स की पारी 150 के पार पहुंच चुकी है। कप्तान रियान पराग तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने 48 गेंदों में 89 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल 30 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने ध्रुव जुरेल को आउट किया। उनका कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने लपका। अक्षर ने एक खराब गेंद पर विकेट लिया। यह गेंद छोटी थी और ऑफ स्टंप के बाहर थी। जुरेल गेंद मारने के चक्कर में क्रीज में काफी पीछे तक गए, लेकिन गेंद को हवा में काफी ऊपर लॉन्ग-ऑन की तरफ मार बैठे। वहां स्टब्स ने एक शानदार कैच लपक लिया।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 9 ओवर में 85 रन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 30 और कप्तान रियान पराग 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: पावरप्ले में राजस्थान की खराब शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपने पावरप्ले में अपने दोनों धुरंधर ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को गंवा दिया है। इसके बाद राजस्थान की रन गति भी कम हो गई है। राजस्थान ने पावरप्ले में 6 ओवर में दो विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: सूर्यवंशी के आउट होते ही धीमी पड़ी राजस्थान की रन गति
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों धुरंधर ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को सस्ते में गंवा दिया। इसके बाद राजस्थान की रन गति काफी धीमी हो गई है। राजस्थान ने अपने 4 ओवर में दो विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी को आउट कर जोश में आई DC की टीम
काइल जेमिसन ने जैसे ही वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड आउट किया, वैसे ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम जोश से भर गई। जैमीसन ने वैभव को लो फुल-टॉस गेंद फेंकी जो यॉर्कर बनकर स्टंप तक पहुंची। वैभव सूर्यवंशी क्रीज में पीछे ही खड़े थे और गेंद को रोकने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले के निचले किनारे से लगी और सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। राजस्थान के दोनों आक्रामक ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी अब पवेलियन लौट चुके हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी बोल्ड होकर लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर चौका मारा और अगली गेंद पर काइल जेमिसन ने उन्हें शानदार यॉर्कर में बोल्ड मार दिया। वह मात्र दो गेंदों का सामना कर पाए और 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का पहला विकेट आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीसरी गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतर चुके हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब प्लेयर
एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडेRR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब प्लेयर
डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डारRR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जेमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजनRR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: यहां देखें राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्माRR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस
आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने उम्मीद से उलट पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। थोड़ी देर में मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का धमाका नजर आएगा।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: थोड़ी देर में होगा टॉस
IPL 2026 के 43वें मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से होगा।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: इस सीजन 400 रन पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज वैभव
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में 400 रन पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: पहली बार खेलते नजर आएंगे मिचेल स्टार्क
इस सीजन मिचेल स्टार्क पहली बार IPL में खेलने वाले हैं। वह दिल्ली की प्लेइंग-11 में शामिल होंगे। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क की टक्कर देखने को मिलेगी।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: कौन किस टीम की करेगा कप्तानी
आईपीएल के 19वें सीजन के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: अब तक कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
राजस्थान को अबतक खेले 9 मैच में से 6 में जीत मिली है जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में राजस्थान 12 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में संघर्ष करना पड़ा है। दिल्ली की टीम ने अबतक खेले 8 मैच में से 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: कितने बजे शुरू होगा राजस्थान और दिल्ली का मुकाबला
राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के रजवाड़े भी तैयार
Which batter will bring their ‘A’ game against the Capitals? 👇👀 pic.twitter.com/R4M3PreDVR
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 1, 2026
RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली के लड़ाके तैयार
From the DC Comics 💙❤️ pic.twitter.com/esZiNWbV2H
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 1, 2026
RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन हुए सिर्फ एक मैच
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium Jaipur) में इस सीजन अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। उस हाई स्कोरिंग मैच में मेजबान राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
आईपीएल 2026 के तैंतालीसवें मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। राजस्थान के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) और रवि बिश्नोई(Ravi Bishnoi) पर रहेंगी। वहीं दिल्ली के फैन्स की नजरें केएल राहुल (KL Rahul), समीर रिजवी (Sameer Rizvi), कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) पर रहेंगी।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान बनाम दिल्ली हेड टू हेड
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 15 और दिल्ली को 15 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेले जाने वाले यह पहला मैच है। पिछले साल दोनों के बीच खेले गया मैच सुपर ओवर तक गया था जिसमें बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत ली दी। दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में से 2-2 मैच दिल्ली और राजस्थान ने जीते हैं। एक मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया। जिसमें बाजी दिल्ली के हाथ लगी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर होगी सभी की निगाहें
इस मैच में एक बार फिर राजस्थान के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें होंगी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और राजस्थान के कप्तान रियान पराग पर भी सबकी नजरें होंगी। दि्लली की तरफ से सबसे ज्यादा फोकस केएल राहुल के परफॉर्मेंस पर होंगी।RR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: कहां खेला जाएगा यह मुकाबला
IPL 2026 का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला इस सीजन का यह दूसरा मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए एक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
