RR vs MI Aaj Ke Match Ki Playing 11: कैसी होगी आज के मैच में राजस्थान और मुंबई की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक की हो सकती है वापसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2026, 05:56 PM IST

RR vs MI Playing 11: आईपीएल के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

RR vs MI Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला राजस्थान अपने होमग्राउंड गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। मुंबई के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस अब तक दो मैच खेल चुकी है जहां उसे एक में जीत और दूसरे में हार मिली है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2026 PLAYING XI

आज के मैच में राजस्थान और मुंबई की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

आज के मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। पिछले मुकाबले में मुंबई के कप्तान पूरी तरह से फिट नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी। अगर हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में वापसी करते हैं तो किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि मिचेल सैंटनर को बाहर कर दिया है।

End of Feed