RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रच दिया इतिहास, IPL में चेज करते हुए बनाया खास रिकॉर्ड

RCB creates history: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से मात दे दी। टीम ने केवल 16 ओवर में ही 200 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया। इसी के साथ टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

RCB creates history: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से मात दे दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को केवल 16 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। आरसीबी आईपीएल के इतिहास में 200 का लक्ष्य सबसे तेजी से चेज करने वाली टीम बन गई है। ये आईपीएल में आरसीबी का 14 साल बाद पहली बार 200 रनो का रन चेज है। इस चेज के हीरो विराट कोहली और विल जैक्स रहे जिन्होंने शतकीय साझेदारी से सभी का दिल जीत लिया।

RRRR

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- AP)

200 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दी। टीम ने पॉवरप्ले में ही 60 से ज्यादा रन बना लिए थे। हालांकि उन्हें डु प्लेसिस के रुप में एक झटका भी लग गया था। इसके बाद विल जैक्स बल्लेबाजी करने उतरे। शुरुआती 17 गेंदों में महज 17 रन बनाने वाले जैक्स ने अपनी नाबाद आतिशी पारी में पांच चौके और 10 छक्के लगाये। उन्होंने 15वें और 16वें ओवर में क्रमश: मोहित शर्मा और राशिद खान के खिलाफ 29-29 रन बटोरने के दौरान कुल सात छक्के और तीन चौके लगाये।जैक्स ने दिग्गज विराट कोहली (नाबाद 70) के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 74 गेंद में 166 रन की अटूट साझेदारी की। इस साझेदारी के चलते टीम ने केवल 16 ओवर में ही टार्गेट को हासिल कर लिया।

End of Feed