IPL 2026, MI vs RCB Preview: राजस्थान के खिलाफ हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी मुंबई और बेंगलुरू की टीम, दोनों के बीच वानखेड़े में होगा महामुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 20वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग में अपने अभियान की धीमी शुरूआत के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेगी तो उसका लक्ष्य अपने गढ में जीत की राह पर लौटने का होगा। तेरह सत्र में पहली बार मुंबई ने आईपीएल में जीत के साथ शुरूआत करते हुए दो सप्ताह पहले यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया।

Mumbai Indians vs Royal Challengers Match Preview IPL 2026

मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

विजयी आगाज के बाद मुंबई ने गंवाए दो मैच

पांच बार की चैम्पियन टीम हालांकि उसके बाद लय कायम नहीं रख सके और दूसरे मैदान पर दोनों मैच बड़े अंतर से हारने के बाद अब खराब रन रेट (माइनस 0 . 715) के साथ आठवें स्थान पर है। रोहित शर्मा को कुछ समय के लिये आरेंज कैप भी मिली लेकिन बल्लेबाजी मुंबई की चिंता का सबब है और आरसीबी जैसे दमदार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक ईकाई के रूप में उसे अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मैच टाइम कम रहने के बावजूद रोहित ने अब तक मुंबई के लिये सर्वाधिक रन बनाये हैं लेकिन मध्यक्रम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव नहीं चल पा रहे। सूर्यकुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगले मैच में नाकाम रहे। कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला अभी तक चला नहीं है।

End of Feed