रॉयल चैलेंजर्स फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल टीम ने चोट के कारण आईपीएल से बाहर गए विल जैक्स का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक की जगह न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को साइन कर लिया है।
माइकल ब्रेसवेल
युवा बल्लेबाज जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑक्शन में 3.2 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था, लेकिन वह चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे।
अब ब्रेसवेल आरसीबी के लिए आने वाले सीजन में कितने फायदेमंद साबित होंगे यह तो वक्त बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि आरसीबी ने जैक्स की जगह एक सही रिप्लेसमेंट को ढूंढने में कामयाबी हासिल कर ली है।
🚨 NEWS 🚨Michael Bracewell joins Royal Challengers Bangalore as a replacement for Will Jacks.Details 👇 #TATAIPL… t.co/h8DFdkkZOi
— ANI (@ANI) Mar 18, 2023
ब्रेसवेल का क्रिकेट करियर
ब्रेसवेल के टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 16 T20I में 113 रन बनाए हैं और 21 विकेट लिए हैं। वह एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 8 टेस्ट और 19 वनडे खेले हैं। वनडे में 42.5 की औसत से उन्होंने 510 रन तो टेस्ट में 259 रन बनाए हैं।
