थैंक्यू ऑस्ट्रेलिया! रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस तरह ली ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से विदाई [VIDEO]

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखी और इसके बाद इंटरव्यु में भावुक तरीके से ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट फैन्स को अलविदा कहा।

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का अंत शनिवार को भारत की सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुआ। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 रन पर ढेर कर दिया और जीत के लिए मिले 237 रन के लक्ष्य को 38.4 ओवर में रोहित शर्मा की नाबाद 121 और विराट कोहली की नाबाद 74 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए साल 2027 के वनडे विश्व कप में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Rohit Sharma Virat Kohli

विराट कोहली और रोहित शर्मा

संभवत: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना आखिरी वनडे मैच खेलने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से चर्चा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा, हमें भी इस देश में खेलना बहुत पसंद है। इतने बड़े दर्शकों के सामने खेलकर हमेशा अच्छा लगा। हमने यहां कुछ बेहतरीन क्रिकेट भी खेला है। ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों को धन्यवाद क्योंकि हमें यहां कभी समर्थन की कमी महसूस नहीं हुई। थैक्यू ऑस्ट्रेलिया।

End of Feed