IND vs ENG: सरफराज खान के रनआउट होते ही कप्तान रोहित हुए आग बबूला [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 15, 2024, 06:09 PM IST

Rohit Sharma on Sarfaraz khan run out: रवींद्र जडेजा के गलत कॉल की वजह से सरफराज खान का रन आउट होना कप्तान रोहित शर्मा का नागवार गुजरा। उन्होंने अपनी टोपी गुस्से में जमीन पर पटक दी।

Rohit Sharma Angry on Sarfaraz out: राजकोट में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले युवा बल्लेबाज सरफराज खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कसौटी पर खरे उतरे। पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान ने करियर की धमाकेदार शुरुआत की और 48 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अपने पहली टेस्ट पारी में ही पहला अर्धशतक जड़ दिया।

IND vs ENG: सरफराज खान के रनआउट होते ही कप्तान रोहित हुए आग बबूला [VIDEO]

गलत कॉल ने किया सरफराज की पारी का अंत

सरफराज इंग्लैंड के स्पिनर्स के खिलाफ कदमों और कलाई का शानदार ढंग से इस्तेमाल करके तेजी से रन बना रहे थे। शतक से एक रन दूर रवींद्र जडेजा के गलत कॉल ने सरफराज खान की शानदार पारी का अंत कर दिया। इसके साथ ही सरफराज का डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने का सपना अधूरा रह गया।

End of Feed